आगरालीक्स.. आगरा में मेयर के लिए 12 .52 लाख मतदाता वोट से चोट करेंगे, 24 घंटे बाद नामांकन शुरू हो जाएगा, छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। वहीं, 10 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
आगरा में पहले चरण में नगर निगम चुनाव हो रहा है, इसके लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे, 29 से छह नवंबर तक नामांकन होगा, सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नौ नवंबर को नाम वापसी और 10 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
13 निकायों के लिए चुनाव
आगरा में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा, सबसे ज्यादा मतदाता 12 52 नगर निगम में हैं। इसके बाद नगर पंचायत फतेहपुर सीकरी में 26 हजार मतदाता हैं जबकि स्वामी बाग नगर पंचायत पर 1557 मतदाता हैं।
मेयर के लिए 20 लाख का खर्चा
इस बार मेयर पद के प्रत्याशी के लिए खर्चे की लिमिट 20 लाख की गई है, पार्षद दो लाख, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष छह लाख और नगर पालिका परिषद सदस्य डेढ लाख खर्चा कर सकेंगे। निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है।
प्रथम चरण का चुनाव 22 नवम्बर को
22 नवम्बर – कासगंज, आगरा, कानपुर
22 नवम्बर – शामली, मेरठ, हापुड़
22 नवम्बर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस
22 नवम्बर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
22 नवम्बर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
22 नवम्बर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
22 नवम्बर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर
22 नवम्बर – आजमगढ़, गाजीपुर
22 नवम्बर को सोनभद्र में भी होगा चुनाव
दूसरे चरण का चुनाव 26 नवम्बर को
26 नवम्बर को लखनऊ में होगी वोटिंग
26 नवम्बर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
26 नवम्बर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
26 नवम्बर – रामपुर, पीलीभीत
26 नवम्बर – शाहजहांपुर, अलीगढ़
26 नवम्बर – मथुरा, मैनपुरी
26 नवम्बर – फर्रुखाबाद, इटावा
26 नवम्बर – ललितपुर, बांदा
26 नवम्बर – इलाहाबाद, लखनऊ
26 नवम्बर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर
26 नवम्बर – बहराइच, श्रावस्ती
26 नवम्बर – संतकबीरनगर, देवरिया
26 नवम्बर – बलिया, वाराणसी, भदोही
तीसरे चरण का चुनाव 29 नवम्बर को
29 नवम्बर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर
29 नवम्बर – मुरादाबाद, संभल, बरेली
29 नवम्बर – एटा, फिरोजाबाद
29 नवम्बर – कन्नौज, औरैया
29 नवम्बर – कानपुर देहात
29 नवम्बर – झांसी, महोबा
29 नवम्बर – फतेहपुर, रायबरेली
29 नवम्बर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी
29 नवम्बर – बाराबंकी, बलरामपुर
29 नवम्बर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज
29 नवम्बर – कुशीनगर, मऊ
29 नवम्बर – चंदौली, जौनपुर
29 नवम्बर को मिर्जापुर में भी होगा चुनाव