Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Man admitted in hospital after iron rod crosses stomach in Agra
बिगलीक्स

Man admitted in hospital after iron rod crosses stomach in Agra

आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में युवक पहुंचा, उसके पेट से सरिया आर पार हो गई है। डॉक्टरों के लिए यह अलग तक का मरीज है, सरिया को निकालने के लिए जांच कराई गई हैं। इसके ​बाद सरिया को पेट से निकाला जाएगा।
आगरा में शुक्रवार दोपहर में न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी 28 साल के कलुआ को लेकर लोग पहुंचे। कलुआ के पेट में सरिया आर पार थी, उसे आॅपरेशन थिएटर में स्ट्रेचर पर लिटा दिया गया। अलग तरह का केस आने के बाद डॉक्टरों की टीम बुला ली गई। सरिया को कैसे​ बाहर निकाला जाए, इसके लिए डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड कराया गया है। इससे यह पता चल सके कि सरिया से पेट के कौन कौन से अंग घायल हुए हैं।
कलुआ कर रहा है बात
कलुआ के पेट में सरिया आर पार होने के बाद लोगों की भीड लग गई, कलुआ भी बात कर रहा है। सरिया आर पार होने के बाद ज्यादा खून नहीं निकला है, उसे लिटा दिया गया है।
छत से गिरने से पेट में आर पार हुई सरिया
बताया जा रहा है कि कलुआ राजमित्री का काम करता है, शुक्रवार को वह दयाल बाग स्थित रमा कुंज निवासी रविन्द्र कुमार गर्ग के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसल गया, कलुआ छत से नीचे गिर गया, कलुआ जहां गिरा वहां सरिया रखी हुई थी, सरिया कलुआ के पेट में आर पार हो गई। इससे लोगों के होश उड गए, उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से एसएन रेफर कर दिया।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!