आगरालीक्स …आगरा में हाई प्रोफाइल परिवार की युवती ने पुलिस को फोन किया कि उसका पति स्टार होटल में अय्याशी कर रहा है, युवती ने पति को रंगे हाथ पकड लिया, होटल में मारपीट हो गई। पुलिस युवती के पति और उसकी प्रेमिका को पकडकर थाने ले आई।
आगरा के कमला नगर निवासी चांदी कारोबारी की तीन साल पहले शादी हुई है, उसकी पत्नी को शक था कि उसकी गर्ल फ्रेंड है और वह उससे मिलता है। रविवार को कारोबारी की पत्नी ने उसका मोबाइल चेक किया, उसके मैसेज और व्हाटस एप चेक किए। मैसेज में आॅनलाइन फतेहाबाद रोड के होटल बुक की डिटेल देखकर वह चौंक गई, व्हाटस एप मैसेज देखा तो उसी होटल में कारोबारी ने एक युवती को 12 बजे मिलने के लिए बुलाया था। पत्नी ने कारोबारी से कुछ नहीं किया और उसे रंगे हाथ पकडने की प्लानिंग की।
भाई को लेकर पहुंची होटल
कारोबारी घर से निकल गया, उसके जाने के बाद युवती ने अपने भाई को बुलाया और वह भी उसके पीछे पीछे होटल तक पहुंच गई। कुछ देर में ही कारोबारी की गर्ल फ्रेंड भी पहुंच गई। वह कारोबारी के कमरे में गई।
मेरा पति कर रहा है अययाशी
कारोबारी की पत्नी ने 100 नंबर पर पफोन किया और कहा कि मेरा पति होटल में युवती के साथ अययाशी कर रहा है। पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी की पत्नी होटल के अंदर उसके कमरे तक पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी और युवती को कमरे से बाहर निकाला, इसके बाद पत्नी ने कारोबारी और युवती को पकड लिया, उसके साथ मारपीट की। पुलिस कारोबारी और युवती को पकड कर थाने ले आई।
युवती को छोडा, कारोबारी के उडे होश
इस मामले में तहरीर न आने पर पुलिस ने युवती को छोड दिया लेकिन कारोबारी को थाने पर ही बिठा रखा हैें