आगरालीक्स… आगरा में युवकों के साथ युवतियों ने भी मसल्स का प्रदर्शन किया, देर रात तक चली बॉलीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब ग्रेटर नोएडा की वंदना चौधरी ने जीता।
सोहना गांव (समाधिया फार्म हाउस) में प्रतियोगिता हुई । पहले दिन फाइनल राउंड के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया था। रविवार शाम को फाइनल राउंड हुआ। इसमें वूमेन फिटनेस चैंपियनशिप में 13 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल राउंड को चुनी गई 10 प्रतिभागियों में से ग्रेटर नोएडा की वंदना चौधरी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। टॉप टेन में दिल्ली की अन्नू, बॉबिका बतरा, रीता सचदेवा, मुबलीना, असोम की ¨रपीदास, हरियाणा की मीरा पाल, प्रियंका, अनू, मेघालय की सूजीओनल और ग्रेटर नोएडा की वंदना चौधरी पहुंची थीं। वहीं, पुरुषों की बॉडीबिल्िडग प्रतियोगिता में भार वर्ग 0-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80, 80-85 और 85-90 में प्रतिभागियों ने भाग लिया। फिजिक प्रतियोगिता दो वर्गो 5.7 इंच लंबाई से कम और 5.9 इंच लंबाई से अधिक वर्गो में हुई। देर रात तक पुरुषों की प्रतियोगिता जारी थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी श्लोक कुमार ने किया। आयोजक रफीक खान, राज खान, अजय शर्मा, गौरीशंकर, रवि, सलमान, नईम, फईम, मुकीम, गुड्डू, एसके समाधिया, अनिल वर्मा, हरीश का मुख्य योगदान रहा। निर्णायकों की भूमिका हरीश खारी, अजय शर्मा आदि रहे।