
आगरा में गुरुवार रात आठ बजे तेज बारिश होने लगी, इससे जगह जगह जलभराव हो गया। खंदारी से भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर चौराहे से पहले सडक किनारे बारिश से सडक धंस जाने से बडा गडढा हो गया था। लोगों का कहना है कि बारिश में एक बाइक सवार गडढे में गिर गया, उसे बचाने के लिए स्थानीय लोग भागे, लेकिन गडढा 10 फीट गहरा था, इसलिए वह गडढे में दिखाई नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन उसे गडढे से बाहर नहीं निकाल सके, कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई, उसका शव गडढे में दिखाई देने लगे, इसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला।
बसों में तोडफोड, लगाया जाम
गडढे में गिरकर युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने भगवान टॉकीज चौराहे पर जाम लगा दिया, वहां से जा रही सिटी बस में तोडफोड की, इससे सवारियों में भगदड मच गई। लोगों ने भगवान टॉकीज चौराहे पर जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बसों में तोडफोड के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड को खदेडा, इस दौरान स्थानीय लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। लोगों का कहना है कि सडक पर कई दिनों से गहरा गडढा था, बारिश से जलभराव होने क के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।
युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त
गडढे में गिरकर युवक की मौत के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक बाइक पर था और बाइक गडढे में ही है। जबकि पुलिस का कहना है कि युवक पैदल था, म्रतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment