आगरालीक्स…(Agra News 10th May).. आगरा के पालीवाल पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के पालीवाल पार्क में सोमवार सुबह लोग टहलने गए, पार्क में एक युवक का शव फंदे से लटाक हुआ था। टहलने गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, उसकी जेब से मोबाइल मिला है।
स्विच आफ है मोबाइल
युवक की जेब से मिला मोबाइल स्विच आफ है, पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। युवक पेंट और टीशर्ट पहने हुए है, मोबाइल को आन करने के बाद पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास करेगी।
ट्रक चालक का शव मिला
थाना एत्माद्दोला के प्रकाश नगर में ट्रक चालक का शव मिला है, परिजनों का आरोप है कि ट्रक मालिक खाली खेत मे फेंक गया है। ट्रक मालिक का पुलिस से कहना है कि ट्रक से गिरने से मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।