आगरालीक्स.. आगरा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, चीख पुकार सुनकर पडोसियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के थाना ताजगंज स्थित गुम्मट निवासी बंसी पाल अपनी पत्नी पूनम के साथ बुधवार रात को घर में था। आधी रात को चीख पुकार की आवाज सुनकर पडोसी घर से बाहर निकल आए। वे बंसी पाल के घर पहुंचे तो वहां लहूलुहान पूनम जमीन पर पडी हुई थी।
कुल्हाडी से रेता गला
पडोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंसी पाल को अरेस्ट कर लिया, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बंसी पाल ने अपनी पत्नी की हत्या कुल्हाडी से गला रेत कर की है।