आगरालीक्स …आगरा में एक और आलू किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया, यह बडी खबर है क्यों कर्ज के बोझ से जूझ रहा किसान नीरव मोदी की तरह बेईमान नहीं हो सकता है, लेकिन किसानों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं हैं।
आगरा के बरहन के गांव रूप धनु निवासी महेंद्र सिंह 53 साल ने गुरुवार को बरहन क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार को ही महेंद्र सिंह की भांजी की शादी हुई थी, अपने भाईयों के साथ मिलकर महेंद्र सिंह ने अपने ही गांव से भांजी की शादी की थी।
आलू की कम पैदावार से कर्ज देने की चिंता
महेंद्र सिंह ने चार बीघा खेत में आलू किए थे, उम्मीद थी कि आलू की पैदावार और दाम अच्छे रहेंगे। इससे वह भांजी की शादी में भी पैसा लगा सकेगा लेकिन आलू की पैदावार बहुत कम हुई है। आलू की पफसल का खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है, वह भांजी की शादी के लिए कैसे पैसे देता। परिजनों का कहना है कि वह भांजी की शादी में अपना हिस्सा देने के लिए परेशान था। सुबह घर से निकला और कुछ देर बाद ही ट्रेन के आगे कूद गया।
3 मार्च को दो किसानों ने की आत्महत्या
3 मार्च 2018 को आगरा के थाना इरादतनगर में किसान मलखान सिंह (40 वर्ष) शुक्रवार रात को खाना खाकर खेत पर सोने गया था। रात में उसकी भाई पवर सिंह से मोबाइल पर बात हुई, वह आलू की पैदावार कम होने और कर्ज से परेशान था। शनिवार सुबह जब वह घर पर नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई पवन सिंह का बेटा चाचा को खोजने खेत पर पहुंचा। वहां मलखान सिंह का शव पडा था, एक हाथ में तमंचा लगा हुआ था। उसने घरवालों को जाकर इसकी जानकारी दी घरवाले खेत पर पहुंच गए कोहराम मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खेत पर लगाई फांसी
वहीं, आलू की कम पैदावार और कर्ज से परेशान होकर एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। दूसरा मामला खेरागढ के नगला दूल्हे खां का है, यहां का रहने वाले 40 वर्षीय सहदेव सिंह ने आलू के घाटे में खेत पर लगे पडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
100 की जगह निकल रहे 16 कटटे
इस बार आलू के रेट सही हैं लेकिन पैदावार कम है, पहले जहां 100 कटटे निकलते थे, इस बार 16 कटटे निकल रहे हैं। इससे कर्ज लेकर खेती करने वाले आलू किसान तनाव में हैं, पैदावार कम होने से कर्जा चुकाना तो दूर उसकी ब्याज भी देना मुश्किल हो रहा है। इस बार आगरा जिले के आलू किसानों का बुरा हाल है। अभी 50 किलो आलू के एक कटटे का रेट 400 से 450 रुपये तक चल रहा है। इस बार रेट बढने की उम्मीद है लेकिन आलू का उत्पादन कम हुआ है।
फाइल फोटो