आगरालीक्स…. एक युवक ने मैरिज वेबसाइट के माध्यम से सात राज्यों की 14 महिलाओं के साथ शादी की। अंतिम पत्नी दिल्ली में शिक्षिका के साथ वह रह रहा था, शादी का खेल खुलने पर युवक अरेस्ट।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस ने 60 साल के युवक को अरेस्ट किया है, आरोप है कि युवक ने सात राज्यों की 14 महिलाओं से शादी की। शादी करने से पहले अपनी पत्नी को नहीं बताया और शादियां करता रहा। युवक की पहली शादी 1982 और दूसरी शादी2002 में की थी। युवक के इन दोनों पत्नियों से पांच बच्चे हैं।
18 साल में सात राज्यों में की 12 शादी
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास का मीडिया से कहना है कि ओडिशा के केंद्र पाड़ा से अरेस्ट किए गए युवक ने 2002 से 2020 तक 12 शादी की। सात राज्यों में उसने 12 महिलाओं से शादी की, शादी करने के कुछ दिन बाद वह उसे छोड़कर चला जाता था और फिर दूसरी शादी कर लेता था। इस दौरान वह जिस महिला से शादी करता था उसकी जमा पूंजी भी ले लेता था।
इस तरह जाल में फंसाता था युवक
युवक मैरिज वेबसाइट पर तलाकशुदा महिलाओं को शादी का प्रपोजल भेजता था, उनसे नजदीकी बढ़ाता था। इससे महिलाएं उसके चंगुल में फंस जाती थी, तलाकशुदा महिलाएं अकेली रहती हैं, ऐसे में वह उनसे शादी कर लेता था। शादी करने के बाद उनसे पैसे लेने लगता था, इसी बीच अन्य महिलाओं से भी संपर्क शुरू कर देता था। छह महीने से एक साल साथ हरने के बाद बिना बताए छोड़कर चला जाता था।
दिल्ली की शिक्षिका ने पकड़ा मामला
युवक ने अंतिम शादी 2020 में दिल्ली की शिक्षिका से की। कुछ दिन बाद ही शिक्षिका को पता चल गया कि वह पहले भी कई शादी कर चुका है। उन्होंने छानबीन की तो मामला खुल गया। दिल्ली की शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को अरेस्ट कर लिया है। युवक के पास से कई एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं।