आगरालीक्स …आगरा की गर्मी के लिए तैयारी कर लें, दोपहर में गर्मी लगेगी, तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। जानें कैसा रहेगा मौसम।
जनवरी और फरवरी के पहले सप्ताह में लोग सर्दी में दांत कटकटाते रहे लेकिन अब मौसम बदलने लगा है। अभी सुबह सर्दी है लेकिन दोपहर में गर्मी होने लगी है। मंगलवार से दिन में गर्मी लगने लगेगी, मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। लेकिन सुबह और रात में अभी सर्दी रहेगी, हालांकि सुबह का तापमान भी धीरे धीरे बढ़ने लगेगा।

19 फरवरी को 29 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी अंत तक तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
15-Feb 11.0 27.0 Mainly Clear sky
16-Feb 11.0 28.0 Mainly Clear sky
17-Feb 12.0 28.0 Mainly Clear sky
18-Feb 12.0 28.0 Mainly Clear sky
19-Feb 12.0 29.0 Mainly Clear sky
20-Feb 12.0 29.0 Mainly Clear sky