आगरालीक्स.. आगरा में थाने के बाहर फायरिंग, एक के पैर में गोली लगी, मंगलवार को थाने के अंदर फायरिंग से खलबली मची हुई है, पफायरिंग करने वाला भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
आगरा के मलपुरा थाने के गांव बरारा निवासी भगीरथ और उदयभान के बच्चों में सोमवार को झगड़ा हो गया था। इसे लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में भगीरथ पक्ष की गलती सामने आयी। इस पर उसके पक्ष की लड़की ने 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। लड़की ने प्रधानपति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस प्रधानपति को पंचायत से पकड़कर थाने ले आयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। वह छेड़छाड़ के आरोप को गलत बता रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों का झगड़ा हुआ था। उसमे जिस पक्ष को गलत ठहराया गया उसने आरोप लगाया है।
बघेल समाज के बीच लडाई, तीसरे ने चलाई गोली
भगीरथ पक्ष की पैरवी में अजीत चाहर थाने पहुंच गया। अजीत भाजपा कार्यकर्ता और एक नेता का करीबी बताया जा रहा है। वह प्रधानपति पर मुकदमे की मांग करने लगा। इसे लेकर हुए विवाद के बाद अजीत ने थाने के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे एक ग्रामीण के पैर में गोली लगी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया । उन्होंने थाने के एक सिपाही पर अजीत की मदद करने का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। । उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीण शांत किये। मामले में एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि गोली थाने परिसर में नही चली है। थाने के बाहर गली में दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। इसमें एक व्यक्ति धर्मवीर के पैर में गोली लगी है।
वीडियो के लिए क्लिक करें