आगरालीक्स… आगरा के जालमा संस्थान का वरिष्ठ साइंटिस्ट छेडखानी के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। वह संस्थान में अपने घर पर टॉफी और खेलने के बहाने बच्ची को बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकत करता था। सोमवार रात को साइंटिस्ट की करतूत बच्ची के पिता ने देख ली, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइंटिस्ट को अरेस्ट कर लिया है, साइंटिस्ट का सितंबर में रिटायरमेंट है। इस मामले में जालमा संस्थान द्वारा दिल्ली मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी गई है।
आगरा के जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में विष्णुदत्त शर्मा साइंटिस्ट ई के पद पर कार्यरत हैं, उनका सितंबर में रिटायरमेंट होना है। उनके बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है, बेटा अमेरिका में है। साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा संस्थान परिसर स्थित आवास में रहता है, वह पांच साल की बच्ची को टॉफी और खेलने के लिए अपने घर पर बुलाता था, घर पर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। सोमवार को बच्ची ने अपने घर पर अंकल की करतूत बता दी।
मुकदमा कराया दर्ज, पुलिस ने किया अरेस्ट
कैंपस में रह रहे बच्ची के परिजन थाना ताजगंज पहुंचे, पुलिस को साइंटिस्ट की काली करतूत बताई, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा को अरेस्ट कर लिया।
लंबे समय से कर रहा था अश्लील हरकत
पुलिस मामले की छानबीन में लगी है, आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से ऐसी हरकत कर रहा था, उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
जालमा संस्थान हुआ शर्मसार
जालमा संस्थान की देश दुनिया में पहचान है, इस घटना से संस्थान शर्मसार हो गया है। संस्थान के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा की करतूत से शर्मसार हो रहे हैं। उनमें आक्रोश है, वे चाहते हैं कि साइंटिस्ट को सख्त से सख्त सजा मिले।