आगरालीक्स …आगरा के एसएसपी कार्यालय के बाहर युवक ने कोरोसिन का तेल डालकर खुद को आग लगा ली, लोगों ने उसे बचाया, आग में झुलसे युवक को एसएन में भर्ती किया गया है।
आगरा में गुरुवार दोपहर में युवक कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचा, यहां एसएसपी कार्यालय के बाहर युवक ने खुद पर करोसिन का तेल डाल दिया, इसके बाद खुद को आग लगा ली, लोगों ने उसे बचाया, लेकिन तब तक युवक झुलस चुका था, उसे एसएन में भर्ती कराया गया है, युवक खुद को कमला नगर का रहने वाला बता रहा है। पुलिस अधिकारियों का मीडिया से कहना है कि जांच कराई जा रही है।