आगरालीक्स… आगरा में लाखों रुपये की डीलिंग से अल्पसंख्यक विद्यालयों में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी स्वामी लीला शाह इंटर कॉलेज में साक्षात्कार के लिए शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बुलाया गया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें लाखों रुपये की डीलिंग की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वामी लीला शाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज, अहमदिया हनीपिफया इंटर कॉलेज, एमडी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती कटरा और सेंट जोंस इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया। इसके बाद साक्षात्कार लिए गए। इसकी जानकारी होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय ने 16 फरवरी 2018 को आदेश जारी कर मंडल के सभी जिलों में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी है।
नियम विरुदृध् भर्ती
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद कुमार राय का कहना है कि विद्यालयों में बिना अनुमति के भर्ती प्रक्रिया चल रही है, यह नियम विरुदृध् है। वहीं, आदेश के बाद भी स्वामी लीला शाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज में गुरुवार को साक्षात्कार के लिए आवेदकों को बुलाया गया है।