आगरालीक्स… आगरा में सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रही युवती के साथ युवक छेडछाड करने लगे, युवती के भाई ने रेलमंत्री को टवीट किया, पुलिस और सेना की मदद से युवक को पकड लिया गया।
सुपरफास्ट एपी एक्सप्रेस में भोपाल से एसी कोच बी-4 में सीट नंबर 24 पर युवती सवार हुई, जिसे झांसी से सवार हुए शराब के नशे में डूबे सह यात्रियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने रेल मंत्री को ट्वीट कर कहा कि उनकी बहन के साथ गलत हरकत की जा रही है। कृपया मदद करें।
पुलिस ने किया अरेस्ट
इस पर रेल मंत्री ने ट्वीट को आगरा के एसपी रेलवे को भेजा। उन्होंने आदित्य से उनकी बहन का मोबाइल नंबर लेकर आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन आते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार को भेजा। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया, ट्रेन के चलने के कारण उसका दूसरा साथी फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए आरपीएफ दिल्ली को सूचना भेजी गई। रेलवे पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा, वो 71 रेजीमेंट झांसी में तैनात जवान है। कैंट पुलिस ने सेना पुलिस के हवाले कर दिया।
कांसेप्ट फोटो