Thursday , 10 September 2026
Home agraleaks Mangala Aarti will be held in Vrindavan at 2 pm on Janmashtami#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्समथुरायूपी न्यूज

Mangala Aarti will be held in Vrindavan at 2 pm on Janmashtami#agranews

341

आगरालीक्स(29th August 2021 Agra News)… जन्माष्टमी पर बांके बिहारी की रात दो बजे होगी मंगला आरती. सुबह साढ़े पांच बजे तक बाल स्वरूप में देंगे दर्शन.

रात 12 बजे पंचामृत से कराएंगे अभिषेक
जन्माष्टमी को लेकर पूरे ब्रज में उत्साह है। वृंदावन में खास तैयारियां चल रही हैं। अपने आराध्य के दर्शन पाने के लिए लोग रविवार से ही वृंदावन और मथुरा में पहुंचने लगे हैं। वृंदावन में सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे ठाकुर जी के श्री विग्रह का पंचामृत से स्नान कराया जाएगा। इसमें दूध, दही, शहद, घी और बूरा होगा। इसके बाद ठाकुर जी का पीली पोशाक धारण कराई जाएगी। स्वर्ण जड़ित मुकुट धारण कराया जाएगा। माला पहनाई जाएंगी।

रात दो बजे होगी मंगला आरती
सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि इसके बाद ठाकुर जी की रात दो बजे मंगला आरती होगी। साल में इसी दिन बांके बिहारी जी की रात में मंगला आरती होती है। उनके चरणों में खिलौने अर्पित किए जाएंगे। पाग और ​माखन मिश्री का भोग लगाया जाएगा।

सुबह साढ़े पांच बजे तक होंगे दर्शन
सेवायत मंयक गोस्वामी ने बताया कि मंगला आरती के बाद सुबह साढ़े पांच बजे तक दर्शन होंगे। बांके बिहारी जी बाल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद पट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिर सुबह आठ बजे श्रृंगार आरती होगी। फिर रोज की तरह पट खोल दिए जाएंगे। 31 अगस्त को नंदोत्सव होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast on 11th September 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में कल से फिर बदलेगा मौसम। जानें आज का पूर्वानुमानआगरा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 10th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 10 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ तीन से चार...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 10 September 2026

आगरालीक्स…10 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

बिगलीक्स

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh to visit Agra on September 13; administration releases schedule…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार को आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

error: Content is protected !!