Thursday , 17 September 2026
Home agraleaks If you do these mistakes, the smartphone will explode like a bomb#technews
agraleakslifestyleTechnologyआगराटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिगलीक्स

If you do these mistakes, the smartphone will explode like a bomb#technews

293

आगरालीक्स(29th August 2021 )…आपके पास स्मार्टफोन है और अगर आपने ये गलतियां करी तो आपका फोन भी बम की तरह फट जाएगा. बड़ी बात ये कि कंपनी भी यूजर्स की ही गलती मानती है.

अब बैटरी आ रही पावरफुल
आप किसी भी कंपनी का स्मार्टफोन प्रयोग करें लेकिन अब आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। नहीं तो आपका स्मार्टफोन फट सकता है। इससे आपका ही नुकसान होगा। कंपनी भी यूजर्स की गलती बताकर पल्ला झाड़ लेती है। दरअसल अब अधिकांश फोन में 4500 एमएएच की बैटरी आ रही है। यह तेज चार्ज तो होती ही है, इसके अलावा अधिक पावरफुल है।

ये रखनी होगी सावधानी
अपने फोन को ओवरचार्ज न करें। मतलब ये कि कई यूजर्स मोबाइल को चार्ज पर लगाकर बेपरवाह हो जाते हैं। मोबाइल के 100 चार्ज होने के बाद भी प्लग चालू रहता है। इससे बैटरी बढ़ सकती है या ​इसका विस्तार हो सकता है, जो कि खतरनाक है। फोन को 90 फीसदी चार्जिंग के बाद ही बंद कर दें। इससे बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी। इसके साथ ही फोन चार्ज करते समय उस पर कुछ न रखें।

अगर आप कहीं यात्रा कर रहे हैं तो पावरबैंक जरूर साथ ले जाएं। अगर आपने फोन को कार चार्जिंग एडॉप्टर से लगाया तो यह खतरनाक हो सकता है। इससे आपकी बैटरी फट सकती है। ऐसा ​इसीलिए कि भारत में कार मालिक थर्ड पार्टी वेंडर से सामान डलवाते हैं। तब वेंडर वायरिंग की इंटीग्रिटी से समझौता कर लेता है, इससे पावर अचानक बढ़ सकती है। इससे या तो आपका मोबाइल फट जाएगा या खराब हो जाएगा।

चार्जिंग करते समय नकली या डुप्लीकेट चार्जर का प्रयोग बिल्कुल न करें। हमेशा कंपनी के उसी चार्जर से चार्ज करें, जो आपके मोबाइल के साथ आया है। अधिक पावर वाले चार्जर से चार्ज करने पर मोबाइल की बैटरी पर दबाव पड़ सकता है।

इसके अलावा यदि आपका फोन कहीं गिर जाता है तो उसमें कोई नुकसान होता है तो इसकी जांच जरूर करवाएं। दरअसल, टूटा डिस्प्ले या बॉडी फ्रेम पानी या पसीने को डिवाइस में प्रवेश कर सकता है। अगर ये बैटरी तक चला गया तो यह जोखिम भरा है। इसके अलावा ये जरूर देखते रहें कि आपका मोबाइल चार्जिंग और बात करते समय असामान्य रूप से गर्म तो नहीं हो रहा। अगर ऐसा हो रहा है तो तुरंत ही इससे चार्जिंग से हटा दें और बात करना बंद कर दें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News Live: National Level shooter beaten up at college gate in Agra

आगरालीक्स आगरा में कॉलेज के गेट पर राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज एमबीए...

आगरा

Agra Health News: SN Medical College Agra Thursday Super specialist OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को सुपरस्पेश​यलिटी की ओपीडी का​...

बिगलीक्स

Agra News Live: 64 society have PNG infrastructure, More than 5000 notice issued, Four societies soon LPG Free in Agra

आगरालीक्स आगरा की 4 सोसायटी पूरी तरह से एलपीजी मुक्त होंगी, यहां...

बिगलीक्स

NHAI Debars PNC Infratech for Three years, Stocks hit 52 week low

आगरालीक्स पीएनसी इंफ्राटेक पर एनएचएआई ने तीन साल के लिए लगाई रोक।...

error: Content is protected !!