आगरालीक्स ..(Agra News 3rd June).आगरा में कल ही बाजार खुलेगा, इसके बाद 48 घंटे के लिए सभी बाजार हो जाएंगे बंद। कोरोना की रोकथाम करने के लिए सख्ती।
आगरा सहित यूपी के अधिकांश जिले अनलॉक कर दिए गए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नाइट और वीकएंड कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके तहत शुक्रवार चार जून को रात बजे बाजार बंद हो जाएंगे और शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बाजार बंद रहेंगे।
पांच और छह जून को सभी बाजार रहेंगे बंद
यूपी में अनलॉक के दौरान वीकएंड कर्फ्यू जारी रखा गया है, शनिवार और रविवार को बाजारों में बंदी रहेगी। आगरा के बाजार पूरी तरह से पांच और छह जून को बंद रहेंगे। सात जून को बाजार खुलेंगे। लोगों से घर पर ही रहने की अपील की जाएगी, जिससे कोरोना की नई चेन न बन सके और संक्रमण पर रोक लगाई जा सके।
सप्ताह में चार दिन ही खुला बाजार, आज कर लें खरीदारी
आगरा में एक जून से बाजार अनलॉक हुए हैं, बाजार चार दिन ही खुलेंगे। शुक्रवार को अंतिम दिन है। सुबह सात बजे से रात सात बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी गई है। शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी का अंतिम दिन है।
बाजारों में भीड, लापरवाही पड सकती है भारी
अनलाक में आगरा में भीड उमड रही है, शाह मार्केट से लेकर पुराने किनारी बाजार, काला महल, राजा की मंडी, रावत पाडा में लोगों की भीड दिखाई दे रही है। ऐसे में मास्क न पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना भारी पड सकता है।