आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के मरीजों से अधिक चार्ज वसूलने वाले हॉस्पिटलों पर बडी कार्रवाई की तैयारी, कई हॉस्पिटलों ने वसूला गया अधिक चार्ज नहीं किया वापस।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में निजी कोविड हॉस्पिटलों में मरीजों से एक दिन के 30 से 50 हजार रुपये वसूले गए, हजारों रुपये की दवाएं और जांच कराई गईं। जबकि शासन स्तर से 18, 15 और 13 हजार रुपये का पैकेज के आदेश जारी किए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर आगरा में बनाई गई महामारी लोक शिकायत समिति पर अधिक चार्ज वसूलने की शिकायतें आने के बाद जांच कराई गई। कई हॉस्पिटल संचालकों ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया।
शासन को भी भेजी जा रही रिपोर्ट, होगी सख्त कार्रवाई
समिति द्वारा हास्पिटलों पर लगाए गए आरोप और जांच के बाद टीम द्वारा दी जा रही रिपोर्ट के बारे में शासन को भी अवगत कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दो बडे हास्पिटलों की सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं, इन अस्पतालों में मरीजों से अधिक चार्ज वसूले गए। इन दोनों प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है।
अधिक चार्ज वापस न करने वालों के लाइसेंस हो सकते हैं निरस्त
कई हॉस्पिटलों ने आईएमए की बैठक के बाद वसूला गया अधिक चार्ज वापस करने से मना कर दिया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट समिति को भेज दी है, इन हॉस्पिटलों को लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस दिया जा सकता है।
एनबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज -10 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -15 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर- 18 हजार रुपये हर रोज
बिना एनबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज- 8 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -13 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर -15 हजार रुपये हर रोज
आगरा के प्राइवेट कोविड हॉस्पिटलों पर लगे अधिक चार्ज वसूलने के आरोप, रुपये किए वापस
विम्स हॉस्पिटल, पुराना रामरघु हॉस्पिटल, बिल जमा कराने के बाद दिया शव
रवि हॉस्पिटल पूर्व अपर जिला जज के बेटे के इलाज में वसूला अधिक चार्ज वापस किए रुपये
यशवंत हॉस्पिटल में डीआरडीओ कर्मी के पिता के इलाज में लापरवाही, अधिक चार्ज वसूलने का आरोप
सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल में 12 लाख का चेक जमा कराने के बाद शव देने के आरोप
पल्स हॉस्पिटल में अधिक चार्ज वसूलने के आरोप
नयति हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही और अधिक चार्ज वसूलने के आरोप
अधिक चार्ज वसूलने के आरोप
पल्स हॉस्पिटल
डॉ एससी अग्रवाल हॉस्पिटल
स्पंदन हॉस्पिटल
आयुष्मान हॉस्पिटल