Saturday , 6 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Market open after 70 days & Tajmahal after 4 month in Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Market open after 70 days & Tajmahal after 4 month in Agra #agranews

आगरालीक्स..(. Agra News 14th August )आगरा में आज ढाई महीने बाद शनिवार को बाजार और ताजमहल खुल रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के लिए सख्ती।

आगरा में एक जून से बाजार खोल दिए गए थे लेकिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी जारी थी। इससे वीकएंड पर बाजार नहीं खुल रहे थे, अब शनिवार को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में ढाई महीने बाद शनिवार को बाजार खुल रहे हैं।

रक्षाबंधन पर रविवार को बाजार खोलने की मांग
शनिवार को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है लेकिन रक्षाबंधन रविवार को है। ऐसे में व्यापारी मिठाई की दुकान सहित बाजार रविवार को खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। नई गाइड लाइन के तहत सोमवार से शनिवार तक बाजार खोले जाएंगे। बाजार सुबह छह से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।

चार महीने बाद शनिवार को खुल रहा ताजमहल
आगरा में 16 जून से स्मारक खोल दिए गए थे लेकिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी होने और शुक्रवार को ताजमहल बंद रहने से तीन दिन ताजमहल का पर्यटक दीदार नहीं कर पा रहे थे। मगर, अब शनिवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त कर दी गई है। अब शनिवार को बाजार खुलेंगे, इसके साथ ही ताजमहल खोलने के ​आदेश जारी कर दिए गए हैं। चार महीने बाद शनिवार को ताजमहल खुलेगा।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

error: Content is protected !!