आगरालीक्स..(Agra News 13th June). आगरा में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन एक सप्ताह और रहेगी पाबंदी। कल सुबह सात बजे से खुल जाएंगे बाजार।
आगरा में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में आठ नए केस ही आए हैं। कोरोना के सक्रिय केस 200 से नीचे पहुंच गए हैं। मगर, अभी पाबंदी जारी रहेगी।
आज सुबह सात बजे से खुल जाएगा बाजार
आगरा में साप्ताहिक बंदी में शुक्रवार सात बजे से बाजार बंद हैं। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहे। सोमवार सुबह सात बजे से बाजार खुल जाएंगे। बाजार खुलने का समय सुबह सात से रात सात बजे तक ही रहेगा। सात बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे।
एक सप्ताह और रहेगी पाबंदी
आगरा में बाजार पांच दिन खुल रहे हैं, शनिवार और रविवार केा साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद हैं। अभी एक सप्ताह और पाबंदी रहेगी। कोरोना के केस में लगातार गिरावट आने पर 21 जून के बाद पाबंदी और कम हो सकती हैं। इसे लेकर विचार चल रहा है।