नई दिल्लीलीक्स…दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया नहीं रहे. ये भारत के ही है. 38 पत्नियां और 89 बच्चे. गिनीज बुक में दर्ज है यह फैमिली.
पूर्वोत्तर भारत के राज्य मिजोरम में रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा जिओना चाना की इस फैमिली के कारण इनका बकटावंग तलंगनुम गांव टूरिस्ट प्लेस बन गया था. जिओना चाना 76 वर्ष के थे. उनके परिवार में 167 सदस्य हैं जिनमें 38 इनकी पत्नियां और 89 इनके बच्चे हैं. ये फैमिली दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली है जिसका नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. चाना की पहली शादी 1959 में 15 साल की उम्र में हुई थी और आखिरी बार 2004 में जब वे 60 साल के थे. इनका जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था. वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे. इस समुदाय में कई शादियां करने की परंपरा है. यही कारण है कि इनकी इतनी पत्नियां हैं.
