Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Markets closed for 58 hours in Agra: Liquor, dairy, bakery and medical stores will remain open#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Markets closed for 58 hours in Agra: Liquor, dairy, bakery and medical stores will remain open#agranews

186

आगरालीक्स..(25 June 2021 Agra News) आगरा में मार्केट 58 घंटे के लिए बंद. खुली रहेंगी शराब, डेयरी, बेकरी और मेडिकल स्टोर्स. कोचिंग, जिम और सिनेमाघरों को लेकर….

आगरा में बाजार शुक्रवार रात 9 बजे से 58 घंटे के लिए बंद हो गए हैं. दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान जरूरी सामानों को छोड़कर सभी बाजार बंद रहेंगे. 28 जून सोमवार से बाजार अपने नियत समय के अनुसार सुबह सात बजे से खुल सकेंगे.

साप्ताहिक बंदी में खुलेंगी शराब, बेकरी और डेयरी की दुकानें
शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है. इस दौरान बाजारों को बंद करने का आदेश है लेकिन साप्ताहिक बंदी में शराब की दुकानें, बेकरी और डेयरी के अलावा मेडिकल स्टोर्स को बंद करने को लेकर कोई पाबंदी नहीं है. ये सभी साप्ताहिक बंदी में भी खुले रहेंगे. इसके अलावा शनिवार को औद्योगिक इकाइयां पहले की ही तरह चालू रहेंगी.

एक दिन की हो साप्ताहिक बंदी
इधर आगरा के व्यापारी पहले से ही मांग कर रहे हैं कि बाजार को गति प्रदान करने के लिए अब सरकार को दो दिन की साप्ताहिक बंदी की जगह एक दिन की साप्ताहिक बंदी लागू करनी चाहिए. इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी क्योंकि अभी सहालग का समय है. आगरा व्यापार मंडल ने इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर साप्ताहिक बंदी एक दिन की करने की मांग भी की थी.

सिनेमाघर, क्लब और जिम को लेकर नहीं कोई निर्णय
कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण होते ही अनलॉक जारी कर दिए गए हैं. बाजारों को टाइमिंग पिछले सप्ताह ही बढ़ा दी गई है जबकि रेस्टोरेंट्स और मॉल्स को भी खोल दिया गया है सरकार की ओर से अभी जिम और सिनेमाघरों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. हालांकि जल्द ही जिम और सिनेमाघरों को लेकर भी गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं और इन्हें भी खोलने की परमीशन मिल सकती है.

कोचिंग और स्कूल पर संशय
इधर सरकार के आदेश पर एक जुलाई से स्कूल तो खोलने के आदेश दिए गए हैं लेकिन अभी स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाने के संबंध में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है. सरकार का मानना है कि जिस तरह से देश में विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को लेकर संकेत दिए जा रहे हैं उसके अनुसार अभी कोचिंग और स्कूल में बच्चों को बुलाने पर पाबंदी लगी रहेगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!