आगरालीक्स… शादी-विवाह की तैयारी करने वाले वाले परिवारों के लिए इस वर्ष खुशखबरी है। इस वर्ष पांच अनबूझे और 55 अन्य शुभ मुहूर्त हैं। आगरालीक्स में जानिये विस्तृत जानकारी।
सभी शुभ कार्य होंगे
इस वर्ष खूब बैंड-बाजा और शहनाई बजेगी। बसंत पंचमी से शुभ विवाह का श्रीगणेश हो जाएगा और पूरे साल यह सिलसिला चलेगा। श्री गुरु ज्योतिषाचार्य संस्थान अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पं. हृदयरंजन शर्मा के अऩुसार इस वर्ष शुभ विवाह मुहूर्त 16 फरवरी से लेकर 13 दिसंबर तक चलेंगे। इन दिनों में ही मुंडन संस्कार, नये मकान का गृ प्रवेश, नींव पूजन, नया रोजगार शुरू करना शुभ माना जाता है। इस वर्ष के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं।
अनबूझे विवाह मुहूर्त
16 फरवरी-वसंत पंचमी
15 मार्च फुलेरा दौज
14 मई अक्षय तृतीया
18 जुलाई भदुली नवमी
14 नवंबर देव उठान एकादशी
अप्रैल माह के शुभ विवाह मुहूर्त- 25, 26, 27, 28 और 30 अप्रैल।
मई माह के शुभ विवाह मुहूर्त- 2, 4, 7, 8, 9, 13, 21, 22, 23, 24, 26, 29 और 30 मई।
जून माह के शुभ विवाह मुहूर्त 6, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28 और 30 जून।
जुलाई माह के शुभ विवाह मुहूर्त 1, 3, 7, 15 और 18 जुलाई।
नवंबर माह के शुभ विवाह मुहूर्त 1, 6, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर।
दिसंबर माह के शुभ विवाह मुहूर्त 1, 2, 7, 8, 9, 11, 12 और 13 दिसंबर।
मई माह में सबसे ज्यादा मुहूर्त
मई माह में अबूझे मुहूर्त अक्षय तृतीय समेत 14 दिन के शुभ विवाह मुहूर्त निकल रहे हैं। अप्रैल और जुलाई माह में पांच-पांच शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं।
खूब रहेगा धूम धड़ाका

ज्योतिषाचार्य पं. हृदयरंजन शर्मा
लॉक डाउन के कारण पिछले वर्ष अधिकांश विवाह समारोह स्थगित कर दिए गए थे अथवा शादी-विवाह की औपचारिकताएं ही पूरा की गई थीं। शादी समारोह से शासन से धीरे-धीरे पाबंदिया हटाई गईं थीं। लेकिन अब कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के साथ इसकी वैक्सीन आ गई है। बीमारी का प्रकोप भी कम हुआ है।