आगरालीक्स…शादीशुदा प्रेमिका के लिए हद से गुजरा प्रेमी. प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने के लिए बनाई खौफनाक योजना..
आगरा से सटे फिरोजाबाद जिले के टूंडला में शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए उसका प्रेमी हदों को पार कर दिया. उसने बाधक बन रहे प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई और उसकी हत्या का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे देख लिया जिसके बाद वो उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे. इस बीच दो हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया. घायल प्रेमिका के पति को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है.मामला थाना टूंडला के गांव चूल्हावली का है. गांव में रहने वाले विजय चूड़ी का कारोबार करता है. परिजनों के अनुसार करीब 15 साल पहले विजय की शादी पूनम के साथ हुई थी. पूनम के सूरज निवासी चूल्हावली के साथ प्रेम संबंध हो गए. पिछली दीवाली पर मायके गई पूनम तीन बच्चों और पति को छोड़कर सूरज के साथ चली गई. लेकिन चार—पांच दिन बाद ही वह वापस लौट आई. इधर प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे विजय को रास्ते से हआने के लिए सूरज ने हत्या की साजिश रची.
मंगलवार को उसने नगला सिंघी के पास अपने साथी ओगेंद्र उर्फ ओके और एक अन्य साथी के साथ विजय को पकड़ लिया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. बुरी तरह से उसे लहूलुहान कर दिया. इधर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने जब देखा तो वो शोर मचाते हुए वहां दौड़े. ग्रामीणों ने सूरज और उसके साथी ओके को पकड़ लिया जबकि एक मौके से भाग गया. पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घायल विजय को जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.