आगरालीक्स…आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को मिले बैग तो नहीं रहा खुशियों का ठिकाना. रोटरी क्लब आफ आगरा ग्रेस ने बांटे 250 स्कूल बैग..
रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेस की ओर से 1 जुलाई मंगलवार को ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को 250 स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर रोटरी ग्रेस की संस्थापक अध्यक्षा डॉ जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि पूरे रोटरी मंडल में आज के दिन 10000 स्कूल बैग बाटने का लक्ष्य किया है। क्लब की संस्थापक सचिव आशु मित्तल ने शिशु मंदिर मे दी जाने वाली शिक्षा एवम संस्कारों की प्रशंसा की।क्लब की अध्यक्षा डॉ परिणीता बंसल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बतलाया कि हमारा मकसद आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को अधिक से अधिक मदद पहुचाने का है। सचिव डां शर्मिला पंजवानी ने धनयवाद ज्ञापन किया.इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मंजूषा चन्द्रा एवं डां नीलम मेहरोत्रा, अतुल गुप्ता, नरेश सूद की गरिमामयी उपस्थिति रही।