फिरोजाबादलीक्स…रक्षाबंधन से पहले बहन की मौत, फूट—फूट कर रोए भाई. राखी बांधने के लिए मायके जाने की जिद कर रही थी विवाहिता, पति ने कर दिया था मना
फिरोजाबाद में एक दुखद घटना में रक्षाबंधन से पहले बहन की मौत हो गई. इसकी जानकारी पर भाइयों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी और पति ने इसके लिए मना कर दिया था जिससे आवेश में आकर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया. करीब दो घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा होता रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है
12 साल पहले हुई थी शादी
30 वर्षीय विवाहिता संध्या का विवाह 12 साल पहले थाना लाइनपार के ढोलपुरा गांव में रहने वाले नर्सरी संचालक सुनील कुमार के साथ हुआ था. शादी से इनके एक बेटा और दो बेटियां हैं. बुधवार रात को संध्या अपने पति से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर लखुरपुरा, कुरावली मैनपुरी जाने की जिद कर रही थी. पति ने मना कर दिया. इस पर दोनों में काफी बहस भी हुई. आहत होकर संध्या ने आवेश में आकर कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे के कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. संध्या को कमरे में लटका देख पति सहित ससुरालियों के होश उड़ गए. उसे नीचे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर पुलिस आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पोस्टमार्टम हाउस पर मायके वालों ने किया हंगामा
इधर संध्या की मौत की खबर मिलते ही मायके के लोगों में कोहराम छा गया. सभी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. इकलौती बहन की मौत् से भाइयों का रो रोक कर बुरा हाल हो गया. संध्या की मां की भी हालत इस खबर को जानकर खराब हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर करीबद दो घंटे तक हंगामा होता रहा. पुलिस ने किसी तरह शांत कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.