आगरालीक्स…वट सावित्री का पर्व आज सुहागिनों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर सुहाग की दीर्घायु की कामना की गई।
सुबह स्नान के बाद की गई पूजा-अर्चना
वट सावित्री के पर्व पर सुहागिनों ने आज सुबह स्नान करने के बाद घरों में पूजा-अर्चना की। महिलाओँ ने कुछ क्षेत्रों में इक्का-दुक्का रह गए वट वृक्षों पर धागा लपेट कर पूजा-अर्चना की।
गायों को पालक खिलाया, दान-पुण्य किया
गायों को पालक खिलाया गया। वट अमावस्या होने के कारण लोगों द्वारा दान-पुण्य भी किया गया। वट सावित्री का पर्व बिहार, छत्तीगढ़ और झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया।