Friday , 24 January 2025
Home आगरा Who will be in NDA Government from Agra & Aligarh #agra
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Who will be in NDA Government from Agra & Aligarh #agra

यूपीलीक्स….. एनडीए सरकार में ब्रज में आगरा और अलीगढ़ मंडल से कौन बनेगा मंत्री, आगरा से बनते रहे हैं मंत्री। भाजपा के यूपी में निराशाजनक प्रदर्शन से यूपी मंत्रिमंडल में भी होना है फेरबदल।


एनडीए सरकार आठ जून को शपथ लेगी, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में ब्रज से कौन शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। ( Who will be in NDA Government from Agra & Aligarh)
2014 के बाद से आगरा से बनते रहे हैं मंत्री
केंद्रीय मंत्रिमंडल में आगरा से मंत्री बनते रहे हैं। सबसे पहले 2014 में आगरा से सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को मंत्रिमंडल में जगह मिली, उन्हें मानव संशाधन विकास राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद एससी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। 2019 में आगरा से सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को पहले विधि एवं न्याय मंत्री और उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया।


इस बार कौन बनेगा मंत्री
ब्रज यानी आगरा और अलीगढ़ मंडल से 2024 में कौन मंत्री बनेगा, इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत में नहीं है, एनडीए की सरकार बन रही है। ऐसे में गठबंधन के घटक दलों से भी मंत्री बनाए जाएंगे। 2019 में मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे सांसदों के कार्यों को भी देखा जाएगा। आगरा से मंत्रिमंडल में किसी को मौका मिले इसे लनेकर संशय बना हुआ है।


यूपी मंत्रिमंडल में भी होगा बदलाव
यूपी में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, इसके बाद यूपी के मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव हो सकता है। अभी आगरा से योगेंद्र उपाध्याय, बेबी रानी मौर्य, धर्मवीर प्रजापति मंत्री है। अलीगढ़ से अनूप प्रधान वाल्मीकि मंत्री हैं वे अब हाथरस के सांसद चुने गए हैं। उनकी जगह किसी और को जगह मिल सकती है, अलीगढ़ से पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह मंत्री हैं। मैनपुरी से जयवीर सिंह मंत्री हैं। मथुरा की छाता सीट से चुनाव जीते चौधरी लक्ष्मीकांत भी मंत्री हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News : Woman killed husband with help of boyfriend#Mathura

मथुरालीक्स ….Mathura News : पति की मौत के बाद पत्नी मोबाइल पर...

बिगलीक्स

Uttarakhand Earthquake News : Three tremors of earthquake in Uttarkashi

उत्तराखंडलीक्स….Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आस पास के इलाकों में भूकंप...

बिगलीक्स

Gadhapada warehouse, Agra News : CEC Recommend Rs 1.15 crore fine on builder, Plantation of 2300 plant#Agra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा में गधापाड़ा मालगोदाम में पेड़ काटने पर...

बिगलीक्स

Agra News : Girl child increase in Agra #Agra

आगरालीक्स… आज बालिका दिवस है, आगरा में अब बेटे और बेटियों में...