
‘मैरी कॉम’ का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। उमंग की इस फिल्म को स्वीडन में आयोजित किए जाने वाले स्टॉकोहम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। यह फेस्टिवल मुख्य रूप से युवाओं के लिए आयोजित किया जाता है, जहां उन्हें दुनिया भर की चुनिंदा अच्छी फिल्में दिखाई जाती है। साथ ही उस फिल्म के निर्देशक के साथ सवाल-जबाव का सत्र भी आयोजित किया जाता है। इस समारोह में अपनी फिल्म के साथ निर्देशक उमंग कुमार भी भाग लेने जाएंगे।
Leave a comment