Sunday , 19 April 2026
Home मनोरंजन Agra Live News: The Muhurat ceremony for the short film ‘Kafan’ held in Agra—a true story of four friends…#agranews
मनोरंजन

Agra Live News: The Muhurat ceremony for the short film ‘Kafan’ held in Agra—a true story of four friends…#agranews

58

आगरालीक्स…आगरा में शॉर्ट फिल्म ‘कफन’ का हुआ मुहूर्त. चार दोस्तों की ऐसी सच्ची कहानी जो सबसे बड़े धर्म इंसानियत को सिखाएगी.

अलग-अलग धर्म से जुड़े चार दोस्तों की सच्ची कहानी आरए मूवीज के बैनर तले बन रही शार्ट फिल्म कफन के माध्यम से लोगों को सबसे बड़े धर्म इंसानियत का पाठ सिखाएगी। वो इंसानियत जिसे लोग कभी पैसे के नशे तो कभी धार्मिक कट्टरपंथी के कारण भूल जाते हैं। फिल्म का मुहूर्त आज जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख, उप्र एवं उत्तराखंड कृपाशंकर ने गणेश पूजन के साथ फ्लैप करके व श्रीफल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलजुल बिना किसी भेदभाव के रहें तो इसांनों के लिए धरती स्वर्ग बन जाए। इंसानियत हर मनुष्य का धर्म है। अतीत की स्मृतियों को संजो कर जब फिल्में बनेगी तो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को प्रेणना देने वाली होंगी। सबको साथ लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने में शार्ट फिल्म की बहुत बड़ी भूमिका होगी।

फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फिल्म में ऐसे चार दोस्तों की कहानी है जो अलग-अलग धर्म से हैं। वह पार्क में हर रोज मिलते हैं। एक दूसरे के सुख दुख बांटते हैं और किसी एक विषय पर चर्चा करते हैं। आज की चर्चा का विषय धर्म के रंग था। जिस पर चर्चा हो ही रही थी कि राम नाम सत्य… कहते हुए एक अर्थी गुजरी। सभी ने अपनी-अपनी पद्दति से उसका सम्मान किया। पार्क में मधुमेह जांच शिविर आयोजित करवा रही पास खड़ी यह सब देख रही डॉ. वसुन्धरा। सभी धर्मों के लोग को अर्थी का सम्मान करना तो अच्छा लगा परन्तु धर्म के रंग पर बहस करना नहीं।

डॉ. वसुन्धरा द्वारा चारों दोस्तों से किए गए संवाद में एक ऐसा संदेश था जो चारों दोस्तों को आत्मचिन्तन के लिए मजबूर करता है। वह संदेश था कि जब हम जन्म देने वाली मां का सम्मान करते हैं तो 140 करोड़ लोगों को निस्वार्थ और बिना किसी भेदभाव के जल, अन्न और रहने के लिए आवास देने वाली भारत माता का जयकारा लगाने में कैसी शर्म। समस्त ब्रह्माड को चलाने वाले ने हवा, धूप, जल देने में किसी के साथ की भेदभाव नहीं किया तो भला हम कौन होते हैं, अलग-अलग धर्मों के माध्यम से एक दूसरे को अलग या हीन समझने वाले। पूजा पद्दति अलग-अलग हो सकती है परन्तु हर मनुष्य का धर्म तो इंसानियत ही है। फिल्म के एक भावपूर्ण दृश्य में मधुमेह जांच शिविर व गुजरती हुई अर्थी के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है कि सभी का अंत एक ही है। जिसका रंग कफन के रूप में सफेद है। अंत में मिलना सभी को मिट्टी में ही है। फिल्म के निर्माता रंजीत सामा, विजय सामा, सहनिर्माता संजय दुबे, कहानी राहुल गुप्ता की है। फिल्म का निर्देशन हेमन्त कुमार वर्मा ने किया है। सह निर्माता अनिल लाल अरोड़ा है। फिल्म में उमाशंकर मिश्रा, संजय दुबे, शकील खान, मुकेश नेचुरल ने चार दोस्तों का किरदार निभाया है। डॉ. वसुन्धरा के रूप में सोमा जैन नजर आएंगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बांकेलाल जी संरक्षक संस्कार भारती, कीर्ति जी ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख, गोपाल गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, प्रशांत पौनिया, बाबू भाई, संजय गोयल, मयंक जैन, संजय जटाना, अनिल लाल, अजय शर्मा, महेश धाकड़, सूरज तिवारी, अवधेश रावत, गिर्राज बंसल, अरविन्द शर्मा, राजेन्द्र, नीरज तिवारी, रितेश, मेकअप मैन रोहित डंडौतिया, जय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Legendary singer Asha Bhosle suffers heart attack. Hospitalized

आगरालीक्स…लेजेंड सिंगर आशा भोसले का आया हार्ट अटैक. अस्पताल में भर्ती, हालत...

मनोरंजन

Agra Live Video: Bollywood actor Aparshakti Khurana joins season 7 of Spicy Sugar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा आए बॉलीवुड एक्टर अपराशक्ति खुराना. स्पाइसी शुगर के सीजन...

मनोरंजन

Public Review of Dhurandhar 2 in Agra

आगरालीक्स…वीडियो में देखें धुरंधर 2 का पब्लिक रिव्यू. आगरा में कैसी लगी...

मनोरंजन

Agra Video News: अभिनेता अजय देवगन पहुंचे आगरा, फैंस हुए क्रेजी

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा आए अभिनेता अजय देवगन. एक झलक देखने को फैंस...

error: Content is protected !!