आगरालीक्स …दुनिया भर में आगरा की पहचान शांति और सदभावना से है, आगरा से वासुदेव कुटुम्बकम का संदेश दुनिया भर में पहुंचेगा, इसके लिए नगर निगम में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंहिसा विश्व भारती के फाउंडर जैन आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण से भी खराब स्थिति वैचारिक प्रदूषण की है। धर्म जोड़ना सिखाता है तोड़ना नही। भारत की संस्कृति का सर्वधर्म सद्भाव मूलमंत्र है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए सभी देशों को अब भारत के साथ आकर विश्व शांति और सद्भाव के लिए कार्य करना चाहिए। सिटिज़न आफ आगरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेयर नवीन जैन, नगरायुक्त अरुण प्रकाश, अंहिसा विश्व भारती के फाउंडर जैन आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि, अंतराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति पीठ के फाउंडर राजेश्वर गुरु जी और बॉब ब्लैकमैन (लंदन, सांसद) आदि मौजूद रहे।
राम मंदिर पर भी बोले
इस कार्यक्रम के दौरान जैन मुनि लोकेश ने कहा कि राम सभी के आराध्य है और राम मंदिर अगर रामजन्म भूमि पर नहीं बनेगा तो क्या मक्का मदीना में बनेगा। कहा कि आईएसआईस आतंकवादी संगठन को ख़त्म करने के लिए सभी देशों को एक साथ आना होगा।
आगरा के बाद गुजरात

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए वैश्विक स्तर पर शांति और सद्भाव को स्थापित करना है। आगरा के बाद अगला पड़ाव गुजरात होगा। वहां सर्व समाज के लोग वसुधैव कुटुम्बकम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जायेगा। इसके बाद इस अभियान से जुड़े लोग विदेश के लिए रवाना होगे।