आगरालीक्स …आगरा में प्रिया प्रकाश स्टाइल में युवा वेलेंटाइन विश करेंगे यानी आंख मारकर, पहले गर्ल फ्रेंड के लिए लडके आंख मारते थे, अब लडकियां। आंख मराने और प्यार का इजहार करने का भी अलग ही अंदाज है। यह लुप्त होता जा रहा था लेकिन प्रिया प्रकाश के वीडियो ने आंख मारने का चलन पैदा कर दिया है।
कभी लडके अपनी गर्ल फ्रेंड को आंख मारते थे, आंखों की आंखों में बात होती थी, यह चलन खूब चला। इसके बाद आंख मारने के मायने बदल गए और छेडखानी के लिए आंख मारी जाने लगी। यह काम भी लडके ही करते थी लडकियां नहीं थी। मोबाइल और इंटरनेट के दौर में आंख मारने का क्रेज खत्म हो गया।
वेलेंटाइन से लौटा आंख मारने का क्रेज
प्रिया प्रकाश और रोशन के गाने का वीडियो वायरल होने के साथ ही आंख मारने का क्रेज भी लौट आया है। आगरा में वेलेंटाइन डे मनाने को लेकर युवाओं में क्रेज है, उनके दिमाग में प्रिया प्रकाश का वीडियो चल रहा है और वे आंख मारकर अपनी गर्ल फ्रेंड से प्यार का इजहार करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस काम में लडकियां भी पीछे नहीं हैं, प्रिया प्रकाश ने जिस अंदाज में आंख मारी है लडकियां भी उसी अंदाज की प्रैक्टिस कर रही हैं।
मूवी का टीचर लांच
वैलेंटाइन वीक में प्रिया प्रकाश की मूवी का नया टीजर जारी हुआ है। एक ही दिन में देशभर के लड़कों का क्रश बनने वाली प्रिया इस वीडियो में भी अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं। इस वीडियो में उन्हें एक क्लास रूम में दिखाया गया है जिसमें एक बार फिर वो लड़के से इशारों में बात कर रही हैं, और फिर बंदूक लोड कर के आंख मारते हुए बंदूक चलाती हैं।
प्रिया साउथ मूवी में नजर आने वाली हैं जिसका नाम है ‘ओरु अदार लव’। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। प्रिया के पिछले वीडियो की तरह इस वीडियो में भी आप उनकी अदाओं से नजर नहीं हटा पाएंगे।