
सोमवार की रात एक बजे म्यूजियम में आग लगने के बाद दमकल ने आग पर काबू पाने के लिए भरपूर प्रयास किए। 50 गाडियों ने करीब छह घंटे तक आॅपरेशन चलाया, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा चुका। इस भीषण आग में म्यूजियम में रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। अभी भी इमारत के अंदर आग लगी हुई है जिस पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
बचाव कार्य में दमकल विभाग के दो कर्मचारी घायल हुए हैं। दमकल कर्मियों के अनुसार ये आग इमारत के ऊपरी हिस्से से लगी और धीरे-धीरे इसने पूरी इमारत को ही अपनी जद में ले लिया। इस म्यूजियम के करीब ही फिक्की ऑडिटोरियम और एके बिरला ऑडिटोरियम मौजूद हैं।
Leave a comment