
आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित फ्लैट में एक युवक स्कॉर्पियो से पहुंचा, उसने अपने ड्राइवर को नीचे खडा कर दिया और वह दूसरी मंजिला पर कमरा नंबर चार में चला गया। वहां पहले से एक युवक था। इसके कुछ देर बाद आॅटो से दो युवतियां पहुंची। वे भी दूसरी मंजिल के कमरा नंबर चार में चली गई। कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड लग गई। फ्लैट के गेट पर तमाम लोग आ जुटे, पुलिस भी पहुंच गई।
बगल में थी चौकी, कमरा का नजारा देख उडे होश
फ्लैट के बगल में ही चौकी थी, गोली की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी आ गए। उनके साथ लोगों की भीड भी दूसरी मंजिल पर पहुंची। यहां कमरा नंबर चार का दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड गए। युवक का खून से पडा हुआ था, उसके पास एक पिस्टल थी, युवक के कनपटी पर गोली लगी थी। एक और युवक और उसके साथ दो युवतियां कमरे में थी।
कमरे में बिछा था एक गददा, भागने लगी युवतियां
कमरे में एक गददा बिछा दिया था। पुलिस और लोगों की भीड देखने के बाद युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड लिया। पूछताछ के बाद युवतियों को छोड दिया गया जबकि युवक को पुलिस कर्मी अपने साथ ले गए। वहीं, खून से लथपथ युवक को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्यों आई थी युवतियां, क्या चल रहा था
आवास विकास कॉलोनी में चर्चा है कि युवतियां क्यों आई थी और कमरे में क्या हो रहा था। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। पहले भी फ्लैट में इस तरह की युवतियां आती रहीं है, इसके बारे में भी चर्चाएं चल रही हैं।
Leave a comment