मथुरालीक्स…मथुरा में बुधवार को 300 के करीब मिले कोरोना संक्रमित. मौतों की संख्या नहीं हो रही कम. पढ़ें पूरी खबर
2863 मरीज और हैं मथुरा में कोरोना के
मथुरा में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बुधवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मथुरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 285 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा 4 और लोगों की मौत हुई है. कान्हा नगरी में अब तक 521538 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से अब तक 18128 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं तो वहीं 15046 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. मथुरा में अब तक 219 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मथुरा में इस समय 2863 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.
जिलाधिकारी मथुरा द्वारा जारी किए गए आंकड़े
