
दो जून को मथुरा के जवाहर बाग क्लैश में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे, जबकि 27 उपद्रवियों की मौत हुई है। इस मामले में आरोपी नक्सली चंदन बोस को बुधवार को बस्ती से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंदन बोस को परशुरामपुर थानाक्षेत्र में अपनी ससुराल से पत्नी पूनम के साथ पकड़ा गया है।वहां अपने ससुर रामलाल तिवारी के घर पहचान छिपाकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने मुकामी पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को उसे पत्नी के साथ पत्रकारों के सम्मुख प्रस्तुत किया। चंदन ने बताया कि 2010 में लुधियाना में जय गुरुदेव की संगत थी। जिसमें वह भी गया था। तब तक रामवृक्ष यादव बाबा के सबसे करीबी थे। धीरे-धीरे रामवृक्ष से उसके संबंध प्रगाढ़ होते
पत्नी के साथ पकडा गया
चंदन बोस को बस्ती के परशुरामपुर थानाक्षेत्र से पत्नी पूनम के साथ गिरफ्तार किया गया,
उसे मथुरा और बस्ती पुलिस ने मिलकर पकड़ा है।
पश्चिम बंगाल का है रहने वाले
चंदन बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और जवाहरबाग कांड के मास्टर माइंड रामवृक्ष का दायां हाथ माना जाता था। वह लोगों को हिंसा के लिए उकसाता था और हथियारों की व्यवस्था करता था।
बंदायू का रहने वाला है फाइनेंसर राकेश बाबू
जवाहरबाग कांड के मास्टर माइंड रामवृक्ष का फाइनेंसर राकेश बाबू गुप्ता बदायूं का रहने वाला है, जो अब भी फरार चल रहा है। राकेश के पास पैसों का इंतजाम करने का जिम्मा था। चंदन की आखिरी लोकेशन गंगा की कटरी कासगंज क्षेत्र में मिली थी, जहां बदायूं और एसओजी की टीमें उसे तलाश रही थीं। उसे पकड़ने के लिए डीजीपी जावीद अहमद की ओर से सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था।
Leave a comment