
थाना एमएम गेट स्थित शीतला गली में सालों पुरानी बिल्डिंग में किराएदार रहते हैं, इसे खाली कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर किराएदार कोर्ट से स्टे ले आए हैं। बारिश होने पर मकानों में पानी टपकने लगा, इस पर किराएदार और सपा कार्यकर्ता आलोक वर्मा के चाचा ने मकान में मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मकान मालिक की शिकायत पर थाना एमएम गेट पुलिस उसे पकड कर ले आई। इसके बाद आलोक वर्मा को फोन कर थाने बुलाया गया, यहां मकान मालिक पहले से बैठे हुए थे।
सिपफारिशी फोन आते ही जमकर पीटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलोक वर्मा ने सपा प्रत्याशी से एसओ अनुज मलिक को सिफारिशी फोन कराया। इस पर एसओ गुस्से से तमतमा गए, आरोप है कि आलोक के दो सिपाहियों ने पैर पकडे और दो ने गर्दन, इसके बाद एसओ ने डंडे से पीटा, बह चीखता रहा और सिपाही पीटते रहे।
छोडने के लिए रुपये लेने का आरोप
आलोक वर्मा का आरोप है कि पिटाई करने के बाद भी उन्हें नहीं छोडा गया। उनके चाचा ने एसओ से छोडने के लिए कहा, इसके लिए 50 हजार रुपये मांगे गए, लेकिन बाद में 25 हजार रुपये लेकर छोड दिया गया।
रात में घेरा थाना,हो रही जांच
रात में सपा प्रत्याशी डॉ कुंदनिका शर्मा थाना एमएम गेट पहुंच गई, उनके साथ समर्थक भी थे। इस मामले में आलोक वर्मा का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं सीओ कोतवाली जांच कर रही हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, थाने में सपा कार्यकर्ता की पिटाई की गई, वह भी जब उसके लिए सपा नेताओं ने सिफारिशी फोन किए।
Leave a comment