मथुरालीक्स…मथुरा जंक्शन की बंद पड़ी आरआरआई केबिन में मिले मानव अवशेष. पास में थे कपड़े और आधार कार्ड. पुलिस कर रही जांच
मथुरा जंक्शन के यार्ड में एक पुरानी रूट रिले इंटरलॉकिंग यानी आरआरआई केबिन काफी समय से बंद पड़ी हे. गुरुवार रात को जब इस केबिन को खोला गया तो इसके अंदर मानव अवशेष पड़े मिले. सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और अवशेषों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस को मानव अवशेष के साथ कपड़े और आधार कार्ड भी मिले है. जांच की जा रही है.जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बंद पड़ी केबिन में मानव खोपड़ी है. पास में कपड़े भी हैं. सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने तत्काल अवशेषों को एकत्र कर सुरक्षित किया. जांच के दौरान तीन आधार कार्ड भी मिले हैं. पुलिस ने सभी बरामद कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आधार कार्डों के जरिए मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जीआरपी को आशंका है किसी व्यक्ति् की ट्रेन से कटकर मौत हुई होगी और बाद में कुत्ते शव के अवशेषों को खींचकर बंद पड़ी केबिन तक ले आए होंगे. जांच की जा रही है.