मथुरालीक्स…मथुरा के होटल में चल रहा था देह व्यापार. पुलिस कमरों में पहुंची तो आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक और तीन युवतियां.
आगरा मंडल के मथुरा जिले में होटल के अंदर देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने हाइवे पर संचालित एक होटल में शनिवार शाम को छापा मारा और कमरों की तलाशी ली तो तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.पुलिस को मिल रही थीं शिकायतें
कोतवाली थाना क्षेत्र में हाइवे पर आरएस होटल संचालित है. पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि होटल में अनैतिक गतिविधियां होती हैं. इसके बाद सीओ सिटी आईपीएस ने गोपनीय सूचना के आधार पर टीम गठित की और शनिवार शाम को होटल में छापा मारा. पुलिस ने होटल के अंदर जाकर ही कमरे चेक करने शुरू कर दिए तो पुलिस को कमरों के अंदर तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. कमरों के अंदर आपत्तिजनक सामान भी मिला.