मथुरालीक्स…वृंदावन हादसे में अब तक 11 श्रद्धालुओं की लाश यमुना से निकली. नाविक और ठेकेदार गिरफ्तार. 4 श्रद्धालु अभी भी लापता. सेना सहित 250 गोताखोर कर रहे तलाश
मथुरा के वृंदावन में श्रद्धालुओं के साथ हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. शुक्रवार को वृंदावन के केसी घाट के पास पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट यमुना में पलट गई थी. इनमें से 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन 10 लोगों की लाशें शुक्रवार को निकाली गईं. वहीं आज शनिवार को एक और श्रद्धालु की लाश यमुना से निकली. यमुना में अभी भी 4 श्रद्धालु लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है. रेस्क्यू में सेना के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित 250 गोताखोर लगे हुए हैं. शनिवार शाम सात बजे तक चारों श्रद्धालुओं का कोई पता नहीं चल सका.
मोटरबोट चालक और ठेकेदार अरेस्ट
इस हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक मोटरबोट में 32 श्रद्धालु सवार थे लेकिन किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी. इस लापरवाही का जिम्मेदार नाविक को माना गया है. वहीं रिवर फ्रंट पर ककाम करा रहे ठेकेदार को भी लापरवाही का जिम्मेदार मानाय गया है. पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ गैर इराद तन हत्या की प्राथमिकी मांट थाने में दर्ज की गई हे. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है.
पंजाब के जगराओ, लुधियाना से 130 श्रद्धालुओं का दल दो बसों से मथुरा वृंदावन दर्शन करने के लिए आया था. सुबह निधिवन घूमने के बाद श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन के पास यमुना में भ्रमण के लिए दो मोटर बोट में सवार हुए. एक मोटर बोट में 30 श्रद्धालु थे जबकि इनके साथ के 8 लोग दूसरे स्टीमर में बैठे हुए थे. शुक्रवार दोपहर तीन बजे बांकेबिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर केसी घाट के पास स्टीमर अनियंत्रित होने लगा.
पीपा पुल से टकराने के बाद पलटा मोटर बोट
श्रद्धालु मनोहरलाल ने बताया तेज हवा चलने से मोटर बोट अनियंत्रित हुआ. पानी का दबाव अधिक होने से मोटर बोट को नियंत्रित नहीं किया जा सका और वह यमुना में बने पीपा पुल से टकराने के बाद पलट गया. मोटर बोट में सवार 30 श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे. वहां मौजूद नाविकों ने लोगों को बचाने का प्रयास किया.
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स के साथ ही गोताखोर रेस्क्यू आपरेशन में लग गए. एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि 10 लोगों की डेडबॉडी शुक्रवार को ही निकाल ली गई थी जबकि आज शनिवार को एक और युवक की लाश यमुना से निकाली गई. 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मोटर बोट में कुल कितने लोग थे, यह स्पष्ट नहीं है. श्रद्धालुओं द्वारा 30 लोग बताए गए हैं. 4 लोग नदी में लापता हैं. इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है.
इन लोगों की हुई मौत
चरणजीत निवासी लुधियाना
आशा रानी निवासी हिसार
मीनू निवासी लुधियाना
पिंकी निवासी लुधियाना
मधुर बहल निवासी लुधियाना
सपना निवासी लुधियाना
ईशान कटेरिया निवासी लुधियाना
कविता निवासी लुधियाना
रिकेश निवासी लुधियाना
अंजू
एक अन्य