आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.
भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के गोपेश्वर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 10 और 11 अप्रैल को श्री बिहारी जी पैलेस सेक्टर 7 आगरा पर संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में उत्तर विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने, द्वितीय सत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेंद्र प्रताप सिंह ने, तृतीय सत्र में पूर्वमत्री रामबाबू हरित ने, चतुर्थ चरण सत्र में एमएलसी विजय शिवहरे ने, पंचम सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉक्टर पार्थसरथी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया.
11 अप्रैल को छठवें सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने तथा अंतिम सातवें सत्र में महानगर आईटी विभाग के रवि सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में भाजपा महानगर के महामंत्री राहुल सागर, उपाध्यक्ष मनमोहन कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण पाराशर , राजकुमार पथिक, ब्रजक्षेत्र संयोजक अनुराग अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल, गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष अमित बंसल, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अमित पटेल, महामंत्री राजेश सर्यवंशी तथा देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुनेश, कमल,अनुभव, विकास,डॉक्टर श्वेता, मीडिया पभारी कौशल सैनी, मंडल मंत्री रेखा सिंह, प्रिंस अग्रवाल, अमित कुशवाहा, मनीष गौतम, पार्षद शरद चौहान, गजेंद्र पिप्पल, विक्रांत कुशवाह, संजय राय, पूर्व पार्षद जीतेंद्र पाराशर, अजय कठेरिया, ईश्वर पाल के अलावा अमीषा गुप्ता, प्रीति रघुवंशी, पंकज गौतम, जितेश, तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया.