मथुरालीक्स…साइबर ठगी करने वाले छह बदमाश पुलिस ने दबोचे. थार कार सहित एटीएम, पासबुक बरामद.
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइबर ठगी करने वाले 06 अभियुक्तगण को यमुना एक्सप्रेसवे वृंदावन कट अंडरपास से मांट की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर लगभग 500 मीटर आगे बने पुलिया नं0 106.730 किमी के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 महिन्द्रा ब्लैक कलर की थार गाडी न0 UP85 DB 6596 व 02 बैंक की पासबुक व 02 ए.टी.एम. कार्ड व 01 चैक बुक व 05 मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए साइबर अपराधियों के नाम- प्रशान्त पुत्र संजय निवासी वार्ड नं0 1 शाही सराय फरह थाना फरह जिला मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष
- बलराम पुत्र हरिओम निवासी रामपुर बवलोर थाना अछनेरा जिला आगरा उम्र करीब 27 वर्ष
- लक्ष्मण पुत्र पीतो निवासी ग्राम पिलुआ सादिकपुर थाना फरह जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष
- कृष्णकांत उर्फ श्रीकृष्ण उर्फ बाबू जी पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी खेडिया थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष
- पुष्पेन्द्र उर्फ पियूष पुत्र रूद्र सिंह निवासी ग्राम बिसावर थाना बिसावर जिला हाथरस हाल पता गोपाल नगर टाउनशिप थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष
- अरूण सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बालाजीपुरम थाना हाईवे जिला मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष
अपराध का तरीका
अभियुक्तगण सीधे - साधे लोगों को लालच देकर खाता खुलवाकर उनके खातो मे ऑनलाइन ट्रेडिंग, टास्क आदि विभिन्न माध्यम से रूपये मंगाकर साइबर ठगी करते है। साइबर पोर्टल पर जानकारी करने पर अभियुक्तगणो द्वारा प्रयुक्त किये बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यो में 20 से अधिक साइबर अपराधो की शिकायते दर्ज होना पायी गयी है। जिनमे से कैनरा बैक औरगाबाद शाखा के इस्तेमाल किये गये खाते मे दिनांक 28.11.2025 को मंगवाये गये फ्राड के 2,09,000 रूपये पश्चिमी बंगाल के थाना बारानगर मे व्यक्ति को डिजीटल अरेस्ट कर 42 लाख रूपये डर व भय दिखाकर डलवाये गये थे ।