यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा, जानें कैसे देख सकते हैं रिजल्ट और किस समय घोषित होगा परिणाम। ( UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026 )
यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के 52 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम कल यानी 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।
आगरा में 1.21 लाख छात्र 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में हुए शामिल
आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 1.22 लाख छात्र शामिल हुए। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 13 मार्च तक आगरा के 154 केंद्रों पर आयोजित की गई। हाईस्कूल में 60371 छात्र शामिल हुए, इसमें 32556 छात्र और 27815 छात्राएं शामिल हुईं। इंटरमीडिट में 61551 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 35415 छात्र और 26136 छात्राएं शामिल हुईं थी।