आगरालीक्स…बाबा बर्फानी के लिए तीन जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा. 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन. 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन. जानिए पूरी प्रक्रिया
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा रहा है. यह यात्रा 285 अगस्त को संपन्न होगी. रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बैठक के बाद तारीख की घोषणा की. 57 दिनों तक यह यात्रा चलेगी. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और यह अनिवार्य होगा.अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इसकी सूचना जारी कर दी है. पंजीकरण देशभर के निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से होगा. यात्रा परमिट पहले आओ—पहले पाओं के आधार पर होगा. श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि जल्द यात्रता की तारीख भी घोषित की जाएगी. देशभर की 554 बैंक शाखाओं में इसका रजिस्ट्रेशन होगा.
इनको नहींं होगा पंजीकरणश्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का पंजीकरण नहीं होगा. इसी तरह छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. पंजीकरण के दौरान बैंक शाखा को प्रतिदिन, प्रति मार्ग एक निश्चित कोटा आवंटित किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष यात्रा परमिट आधार आधारित बायोमीट्रिक ई—केवाईसी प्रमाणीकरण के बाद सिस्टम से एनआईसी पोर्टल पर जारी किया जाएगा. यदि प्रमाणीकरण में तकनीकी खराबी आती है तो बैंक शाखा मैनुअल फोटो और डेटा प्रविष्टि के माध्यम से पंजीकरण कर सकेगी.