आगरालीक्स… मथुरा की सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी ब्रज 84 कोस की परिक्रमा कर रही हैं। जानिये कितने में दिन में पूरी करेंगी परिक्रमा।
पहली बार कर रही हैं परिक्रमा
हेमा मालिनी वर्ष 2014 में मथुरा से सांसद बनने के बाद पहली बार ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा कर रही हैं। इस दौरान वह पड़ाव स्थलों पर किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर रही हैं।
मथुरा, अलीगढ़, पलवल और भरतपुर हैं शामिल
ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अधिकांश हिस्सा मथुरा में आता है और इसका कुछ हिस्सा अलीगढ़, हरियाणा के पलवल और राजस्थान के भरतपुर में भी आता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल्यवस्था के 11 माह 52 दिन में इन क्षेत्रों में लीला की थी।
श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी भी करेंगी
सांसद हेमामालिनी ने 84 कोस की परिक्रमा की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए कहा है कि वह पहली बार 84 कोस की परिक्रमा कर रही हैं। वह इस दौरान यह जानेंगी कि श्रद्धालुओँ को किस तरह से और सुविधा मिल सके।
24 अप्रैल को पूरी होगी परिक्रमा
वह सुबह से शाम तक परिक्रमा करेंगी और 24 अप्रैल तक यह परिक्रमा चलेगी। इस दौरान उनके साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और अन्य अधिकारी भी रहेंगे।

