मथुरालीक्स ….मथुरा में 72 घंटे में 55 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। अधिकमास के अंतिम सप्ताह में वृन्दावन, गोवर्धन और मथुरा में जबरदस्त भीड़, इंतजाम ध्वस्त। आज भी लाखों की भीड़ का अनुमान।

अधिकमास 16 अगस्त को समाप्त हो रहा है, इसके बाद सावन लग जाएगा। अधिकमास में वृन्दावन में बांके बिहारी जी सहित अन्य मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही गोवर्धन परिक्रमा के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी। वहीं, मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर और जन्म भूमि के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
55 लाख भीड़ का अनुमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा, वृन्दावन और गोवर्धन में शनिवार, रविवार और सोमवार को करीब 55 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। इससे सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए, वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई किलोमीटर पहले वाहन रोक दिए गए।
दो से तीन घंटे लाइन में लगने के बाद हुए दर्शन
सबसे ज्यादा भीड़ बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए वृन्दावन में रही, यहां दो से तीन घंटे लाइन में लगे रहने के बाद बिहारी जी के दर्शन हुए। सभी रास्ते खचाखच भर गए, पैर रखने के लिए भी जगह नहीं मिली। कई श्रद्धालु गर्मी और उमस में बेहोश भी हो गए।
होटल, रेस्टोरेंट से लेकर दुकानों की जबरदस्त बिक्री
एक साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से होटल, रेस्टोरेंट से लेकर दुकानों की बिक्री कई गुना बढ़ गई। जबरदस्त बिक्री हुई। अभी भी श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।