मथुरालीक्स..वृंदावन में कनाडा से आए भक्त ने ठाकुर बांकेबिहारी को पहनाई डॉलरों से बनी माला.
वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्परार है. देश दुनिया के कोने—कोने से भक्त उनके दर्शन के लिए यहां आते हैं. हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ यहां अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए पहुंचती है. भक्तों द्वारा भगवान को भेंटें भी अर्पित की जाती है. जिसकी जैसी श्रद्धा होती है वह भगवान को अर्पित करता है. बुधवार को कनाडा से आए एक भक्त ने डॉलरों से बनी माला बांकेबिहारी को भेंट की. ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ने बताया कि यह भक्त् कनाडा का रहने वाला है. जहां डॉलर एक महत्वपूर्ण मुद्रा है. अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यकत् करने के लिए, उसने अपनी संस्कृति और परिवेश से जुड़ी मूल्यवान वस्तु को ही ठाकुर जी के चरणों में समर्पित कर दिया. कुछ लोगों के लिए यह भेंट आश्चर्यजनक हो सकती है, लेकिन भक्ति का मार्ग तो भावना और प्रेम से परिपूर्ण होता हे. बांकेबिहारी तो भाव के भूखे हैं, उन्हें सोने चांदी या हीरे मोती से नहीं बकि प्रेम और समर्पण से प्रसन्न किया जा सकता है.