आगरालीक्स…दुखद, ताजमहल में पर्यटक की मौत. गश खाकर गिरे और फिर नहीं उठ सके. गर्मी या फिर कुछ और…
आगरा में एक दुखद घटना सामने आई है. महाराष्ट्र से आए एक पर्यटक की ताजमहल में मौत् हो गई है. ताजमहल का दीदार करते समय अचानक वह रॉयल गेट पर बेहोश होकर गिर गए. यह देख सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत ही उन्हें ताज स्थित डिस्पेंसरी भेजा. यहां से हालत गंभीर देख पर्यटक को अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक पर्यटक का नाम नौवादे रमेश गुणवंतराव है. वह अपने साथियों के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे. दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर ताजमहल के रॉयल गेट पर पहुंचे. तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े. ये देखकर उनके साथियों के होश उड़ गए. वहां मौजूद सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम आ गई और पर्यटक को तुंरत ही पश्चिमी गेट स्थित डिस्पेंसरी में ले जाया गया. यहां से हालत गंभीर होने पर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि पर्यटक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. मेडिकल परीक्षण के बाद ही पता चल सकेगा. उनके साथियों के अनुसार वे जयपुर से भ्रमण करके आगरा पहुंचे थे. जयपुर में उनकी पीठ में दर्द हुआ था जिसके बाद दवाई ली थी.