मथुरालीक्स…मथुरा में जामा मस्जिद की गुंबद का हिस्सा गिरा. नमाज के दौरान हुआ हादसा, अुरातफरी मची. लोग बाल बाल बचे
मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद की गुंबद का एक हिस्सा अचानक गिर गया. बुधवार शाम करीब सात बजे यह हादसा हुआ. उस समय नमाज चल रही थी. तेज धमाके की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई. राहत की बात ये है कि मलबा सड़क तक नहीं पहुंचा जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है.लोगों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. पहले लगा कि कोई विस्फोट हुआ है लेकिन बाहर आकर देखा तो मस्जिद के गुंबर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था. गुंबद का यह हिस्सा मस्जिद की ऊपरी छत पर गिरा है. लोगों ने बताया कि यदि मलबा सीधे सड़क पर गिता तो वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों को गंभीर नुकसान हो सकता था.